sasaram News: गर्मी से फलों की मांग बढ़ी, केला और आम के दाम में उछाल, जानें आज की रेट

sasaram News : रोहतास जिले के सासाराम शहर की मंडियों में 1 जून को अधिकांश खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर रहने की संभावना है. बढ़ती गर्मी के कारण फलों की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है, जिससे विशेषकर केला का भाव ऊंचे स्तर पर बना हुआ है.

sasaram News: सासाराम.रोहतास जिला के सासाराम से जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट, रोहतास जिले के सासाराम शहर की मंडियों में 1 जून को अधिकांश खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर रहने की संभावना है. बढ़ती गर्मी के कारण फलों की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है, जिससे विशेषकर केला का भाव ऊंचे स्तर पर बना हुआ है. बाजार में केला 60 से 70 रुपये प्रति दर्जन तक बिकने की संभावना है. व्यापारियों का कहना है कि भीषण गर्मी और बढ़ती खपत के कारण फिलहाल केला के दाम में कमी की उम्मीद नहीं है. खाद्य तेलों की कीमतों में भी स्थिरता बनी रहने के आसार हैं. सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो तथा रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक सकता है. व्यापारियों के अनुसार, मौसम और आवक के आधार पर आने वाले दिनों में कीमतों में मामूली बदलाव हो सकता है.

जून का संभावित मंडी भाव

फल मंडीभाव (रुपये में)
सेब200 रुपये/किलो
केला70 रुपये/दर्जन
संतरा140 रुपये/किलो
आम (दशहरी)50-60 रुपये/किलो
अनाज मंडीभाव (रुपये में)
कतरनी चावल4500 रुपये/क्विंटल
मसूर चावल3200 रुपये/क्विंटल
अरहर दाल115 रुपये/किलो
मसूर दाल70 रुपये/किलो
चना दाल68 रुपये/किलो
मूंग दाल100 रुपये/किलो
मोट दाल75 रुपये/किलो
खाद्य तेलभाव (रुपये में)
सरसों तेल160-200 रुपये/किलो
रिफाइंड तेल145-210 रुपये/किलो
सब्जी मंडीभाव (रुपये में)
लोकल प्याज20 रुपये/किलो
नासिक प्याज40 रुपये/किलो
देवा आलू18-20 रुपये/किलो
लहसुन50-100 रुपये/किलो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >