रोहतास में अपराधियों का तांडव, स्कूल डायरेक्टर को उठा ले गए किडनैपर, 24 घंटे से कोई खोज खबर नहीं

SASARAM NEWS: रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे अपराधियों ने दिनारा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आशुतोष सिंह का अपहरण कर लिया. घटना उस वक्त हुई जब वे स्कूल से वापस घर लौट रहे थे. अपहृत की मां सुनीता देवी द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद दिनारा थाना पुलिस अलर्ट पर है.

SASARAM NEWS (उमेश कुमार शर्मा): रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने दिनारा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आशुतोष सिंह का अपहरण कर लिया. यह सनसनीखेज वारदात उस वक्त हुई जब वे करीब शाम 6:30 बजे स्कूल का कार्य समाप्त कर वापस अपने घर लौट रहे थे. समय पर घर न पहुंचने और काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर आशुतोष सिंह की मां सुनीता देवी ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है.

इलाके में हड़कंप, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर

निजी स्कूल के डायरेक्टर के अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है और जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई है. पुलिस की अलग-अलग विशेष टीमें गठित कर अपराधियों की धरपकड़ और अपहृत आशुतोष सिंह की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार सघन छापेमारी कर रही हैं.

Also Read:रोहतास में ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, पहचान न होने पर पुलिस करेगी अंतिम संस्कार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya Kumar Ravi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >