श्रद्धापूर्वक की गयी कलम के आराध्य भगवान चित्रगुप्त की पूजा

चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं कायस्थ समाज के लोगों ने भी अपने घरों में विधिपूर्वक कलम के आराध्य देव की पूजा-अर्चना की.

छपरा. चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं कायस्थ समाज के लोगों ने भी अपने घरों में विधिपूर्वक कलम के आराध्य देव की पूजा-अर्चना की. चित्रगुप्त विचार मंच, दाऊदपुर दुमदुमा के अंतर्गत चित्रगुप्त पूजन उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया. इस पूजन उत्सव में आसपास के गांव से काफी लोग उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में निशिकान्त सिन्हा, कृष्णानंद सिहा, शशिकांत सिन्हा, रामशंकर श्रीवास्तव, योगेंद्र प्रसाद सिन्हा, अरविन्द वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, अजय सिन्हा, उमाशंकर श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, जयप्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थिति रहे. शहर के प्रभुनाथ नगर स्थित श्री कामता सखी मठ में भगवान चित्रगुप्त का पूजनोत्सव पारंपरिक विधि-विधान के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ.पूरे मठ परिसर में भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का माहौल बना रहा. मुख्य यजमान के रूप में प्रकाश वर्मा उपस्थित रहे. उनके साथ सत्यप्रकाश वर्मा, भाजपा सदर के महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव, अमरेंद्र प्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, ई सतेंद्र श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, आयुषी श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, परी, आरुषि, उर्मिला देवी, बिंदु श्रीवास्तव, पुन्नी देवी, नीलम श्रीवास्तव, संत प्रकाश श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, धीरज सिंह, विनय सिंह, निरंजन सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, रामानुज सिंह, बासवान, अभिषेक प्रियदर्शी, गुलशन सिंह, जनार्दन सिंह, और रत्नेश सिंह सहित अनेक श्रद्धालु सम्मिलित हुए. कार्यक्रम के दौरान भगवान चित्रगुप्त की आराधना के साथ ज्ञान, लेखन और सत्य के प्रति समर्पण का संकल्प लिया गया. अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. शहर के रामलीला मठिया में भी समारोह पूर्वक चित्रगुप्त पूजा का आयोजन हुआ. यहां चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. मंदिर परिसर में सामूहिक भोज व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >