Saran News : मानसून से निबटने के लिए नगर निगम ने शुरू किया सफाई अभियान, 41 प्रमुख नालों की सफाई में जुटे 374 कर्मी

Saran News : मानसून से निबटने के लिए आखिरकार नगर निगम मैदान में उतर आया है. नगर आयुक्त के आदेश पर चिह्नित किये गये 41 प्रमुख नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है.

छपरा. मानसून से निबटने के लिए आखिरकार नगर निगम मैदान में उतर आया है. नगर आयुक्त के आदेश पर चिह्नित किये गये 41 प्रमुख नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है. नगर निगम और सफाई एजेंसी की टीम ने अपने सभी संसाधनों के साथ सफाई अभियान को गति दी है. शहर के अलग-अलग हिस्सों में कार्य तेज़ी से जारी है और हर स्थान पर नालों की गहराई से सफाई की जा रही है. इस अभियान में सबसे अधिक फोकस नाला उड़ाही पर दिया जा रहा है, ताकि पानी के निकासी मार्ग में किसी प्रकार की रुकावट न रह जाए. नगर आयुक्त द्वारा अभियान की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है, जिससे कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके.

हालांकि, स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर निगम केवल खानापूर्ति न करे, बल्कि ड्रेनेज की डीप कटिंग करते हुए नालों की पूरी तरह से सफाई की जाये. इस पर सफाई एजेंसी का कहना है कि हर जगह नाले को ब्लॉक कर कचरा पूरी तरह निकाला जा रहा है और कार्य को गंभीरता से लिया जा रहा है. नगर निगम ने शहर के जिन 41 नालों की सफाई शुरू की है, उनमें थाना चौक से आर्य समाज रोड, खनूआ नाला रोड, दलदली बाजार, महावीर स्थान अपार्टमेंट, नमक नारायण चौक, राम जयपाल कॉलेज रोड, डीएम आवास रोड, गांधी चौक, गुदरी, काशी बाजार, मोहन नगर, गंगा सदन, राजेंद्र कॉलेज, गुजरी बाजार, भगवान बाजार, टक्कर मोड़, बूटी मोड़, मासूमगंज, शिल्प चौक, ओवर ब्रिज, सदर प्रखंड गेट, मछली हटा, शिल्पी पोखरा समेत प्रमुख स्थान शामिल हैं.

25 किलोमीटर लंबाई में फैले नालों की सफाई में जुटे कर्मी

नगर निगम ने लगभग 25 किलोमीटर लंबाई में फैले इन 41 मुख्य नालों की सफाई के लिए 374 सफाई कर्मियों को लगाया है. नालों की लंबाई के अनुसार कर्मियों की संख्या तय की गयी है. कहीं तीन, तो कहीं 20 तक कर्मी तैनात किये गये हैं. उदाहरण के तौर पर, गुदरी बाजार में 15 कर्मियों की जरूरत थी, लेकिन फिलहाल वहां नौ कर्मी ही कार्यरत हैं. नगर निगम ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए एक सूची भी जारी की है जिसमें प्रत्येक स्थान की स्थिति, आवश्यक संसाधन और कार्य की समयसीमा स्पष्ट की गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून से पहले यह सफाई बेहद ज़रूरी है, ताकि बारिश के समय जलजमाव से निजात मिल सके. लोगों की यह भी मांग है कि सफाई कार्य सतही न होकर स्थायी समाधान की दिशा में हो.

क्या कहते हैं अधिकारी

इसमें कोई दो राय नहीं है कि मानसून से निबटने में नगर निगम सक्षम नहीं है. एक तरफ सड़क और नालों की निर्माण कर चल रहे हैं तो दूसरे तरफ मुख्य 41 नालों की सफाई चल रही है. प्रयास है कि लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाए.

सुनील कुमार पांडे, नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम

जिस नाले का भी चयन किया गया है उसके लिए पूरा पड़ताल किया गया है. ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके. युद्ध स्तर पर सफाई शुरू हो चुकी है.

लक्ष्मी नारायण गुप्ता, महापौर, नगरनिगम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >