सलखुआ गांव में मिट्टी का टीला ढहने से महिला की मौत, पांच घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव में मिट्टी काटने के क्रम में मिट्ठी का टीला ढहने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी.

अमनौर. स्थानीय थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव में मिट्टी काटने के क्रम में मिट्ठी का टीला ढहने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं पांच लोग घायल हो गये. जिनका उपचार चल रहा है. मृतक सलखुआ नोनिया टोली गांव के रविन्द्र महतो की 42 वर्षीय पत्नी माया देवी बतायी गयी है. जबकि इसी गांव के उपेन्द्र महतो की पत्नी मीरा देवी का गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार सदर अस्पताल, छपरा में चल रहा है. बाकी घायलों का उनके परिजन निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छठ पूजा के लिए मिट्टी का चूल्हा बनाने के लिए गांव की महिलाएं मिट्टी काटने के लिए गांव के पोखरा किनारे मिट्टी काट रहे थे, तभी अचानक मिट्टी का टीला गिर गयी. जिसमें आधा दर्जन लोग दब गये. इस घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. किसी तरह वहां आसपास के लोगों ने उनलोगों को मिट्टी से बाहर निकाला. जिसमें एक महिला माया देवी की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि आनन फानन में सभी को उपचार के लिए अगल बगल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए मीरा देवी को सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया. जहां उसका उपचार किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हेमंत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया और शव को पोस्टमॉर्टम हेतु छपरा भेज दिया. वहीं अंचलाधिकारी अजय कुमार भी मौके पर पहुंच मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता प्रदान करने को लेकर विभाग से दिशा निर्देश लिया जा रहा है. जैसा होगा मदद दिलाया जायेगा. विधानसभा चुनाव के समय इस घटना की जानकारी मिलते ही विधानसभा के विभिन्न प्रत्याशी व समाजसेवी लोग भी वहां पहुंच मृतक के परिवार को ढाढस दिलाया. सहयोग करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >