वोट फॉर अर्थ, वोट फॉर डेमोक्रेसी थीम पर तीन दिवसीय स्वीप अभियान शुरू

इस विशेष स्वीप अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन

छपरा.

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनाव आयोग ने भी अपनी गतिविधियां तेज करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोटर जागरूकता अभियान शुरू कर दी है. आयोग ने हर राष्ट्रीय दिवस और आयोजनों को वोटर जागरूकता से जोड़कर हर क्षेत्र में अपनी पहुंच और पैठ सशक्त कर दी है.

आज साइकिलिंग के साथ-साथ वोटर बनने का संकल्प

विश्व साइकिल दिवस तीन जून को भी चुनाव आयोग ने शानदार रूप में लिया है. इस अंतरराष्ट्रीय दिवस को स्वीप कार्यक्रम से जोड़ते हुए मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन करने का निर्णय लिया है. इस दिन दिव्यांगजनों के लिए भी ट्राई साइकिल रैली का आयोजन किया जायेगा. महिलाओं की सहभागिता से महिला सशक्तीकरण साइकिल रैली आयोजित की जायेगी. जिला, प्रखंड एवं मतदान केंद्र स्तर पर साइकिल रैली का आयोजन होगा. विभिन्न स्तरों पर मतदाता शपथ, रंगोली, रील मेकिंग आदि का भी आयोजन किया जायेगा.

चार जून को चार प्रतियोगिताएं, रील बनाओ प्रतियोगिता

04 जून को पार्क एवं सामुदायिक केंद्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, मतदाता संवाद रथ, स्वीप आइकॉन द्वारा सोशल मीडिया लाइव मेंहदी, पोस्टर, रंगोली, रील प्रतियोगिता आदि गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा.

पर्यावरण दिवस से भी जुड़ेगा मतदाता दिवस

05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मतदाता पौधारोपण अभियान, ग्रीन वोटर वॉक या मतदाता जागरूकता मार्च, स्वच्छता अभियान एवं मतदाता शपथ तथा एक वोट, एक पौधा अभियान के तहत स्वैच्छिक रूप से नव मतदाता द्वारा पौधा रोपण किया जायेगा. इन कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर उपविकास आयुक्त सह अध्यक्ष जिला स्वीप कोर कमेटी की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक आहुत की गई. सभी स्तर के पदाधिकारियों को संबंधित गतिविधियों का उद्देश्यपूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया .विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर दिनांक 03 जून 2025 को मतदाता जागरूकता साईकिल रैली आयोजित की जा रही है. यह साइकिल रैली राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा से प्रातः 6 बजे शुरू होगी. थाना चौक-म्युनिसिपल चौक- नंदन पथ- दारोगा राय चौक होते हुये राजेन्द्र स्टेडियम में समाप्त होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >