Salary Scale Announcement: वित्तरहित शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के लंबे संघर्ष के परिणामस्वरूप शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वेतनमान की घोषणा किए जाने का मोर्चा के सह उपाध्यक्ष एवं वसंत कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य विजय कुमार सिंह ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से बिहार के तमाम वित्तरहित कर्मियों में खुशी एवं प्रसन्नता की लहर है.
श्री सिंह ने बिहार के संबद्ध डिग्री महाविद्यालय, इंटर एवं माध्यमिक विद्यालयों के विभिन्न संघ-संगठनों के नेताओं तथा स्नातक एवं शिक्षक जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने विशेष रूप से कोशी के विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह, पटना के नवल किशोर यादव, तिरहुत के संजय सिंह, सारण के वीरेंद्र नारायण यादव एवं अफाक अहमद को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इन जनप्रतिनिधियों ने सड़क से सदन तक वित्तरहित कर्मियों की आवाज बुलंद की.
सभापति के प्रयास की भी सराहना
विजय कुमार सिंह ने बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह के सकारात्मक दृष्टिकोण, निरंतर प्रयास एवं कुशल नेतृत्व की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि वित्तरहित कर्मियों की मांगों को लेकर सभापति की भूमिका महत्वपूर्ण रही है.
उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 7 सितंबर को इस मुद्दे पर प्रथम बैठक आयोजित हुई. मोर्चा के नेताओं ने सभापति से मिलकर मुख्यमंत्री की घोषणा को शीघ्र लागू करने तथा अवकाश प्राप्त कर्मियों को पेंशन देने की मांग भी रखी.
Also Read: बिहार में बाढ़: कहीं घट रहा पानी तो कहीं गंगा ने बनाया रिकॉर्ड, जानिए किस जिले में कैसा है हाल
