Saran News : पैसे के विवाद को लेकर दो युवकों पर चाकू से किया हमला, प्राथमिकी दर्ज

Saran News : कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर बाजार स्थित एक साइबर दुकान में पैसे के लेन-देन को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया.

छपरा. कोपा थाना क्षेत्र के साधपुर बाजार स्थित एक साइबर दुकान में पैसे के लेन-देन को लेकर दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया. घटना सोमवार शाम की है जब पीड़ित युवक हरेंद्र कुमार यादव पुत्र महंत यादव, निवासी टारवा गांव और जनक कुमार यादव पुत्र श्यामलाल यादव, निवासी सादपुर बाली दुकान पर पैसा लेने पहुंचे थे. घायलों के अनुसार उन्होंने दोपहर में यूपीआइ स्कैन के माध्यम से भुगतान किया था और दुकान संचालक द्वारा शाम को पैसा देने की बात कही गयी थी. जब वे शाम में पुनः दुकान पहुंचे तो दुकानदार पंकज कुमार कुशवाहा ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि चाकू से हमला भी कर दिया. घायल युवकों का आरोप है कि साइबर दुकान में बैठे दो अन्य युवक और गांव के मुखिया प्रतिनिधि वीरेन कुशवाहा उर्फ वीरेन जी ने भी हमला किया. आरोप है कि हमलावरों के पास हथियार और चाकू थे. पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि मुखिया प्रतिनिधि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं और कई लोगों से रुपये भी वसूले हैं. दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. इस मामले में कोपा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कोपा थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिल चुकी है और पुलिस जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >