पोझी परसा में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 12 से अधिक घायल

नगर पंचायत परसा बाजार अंतर्गत डेरनी थाना क्षेत्र के पोझी परसा गांव में गुरुवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

परसा. नगर पंचायत परसा बाजार अंतर्गत डेरनी थाना क्षेत्र के पोझी परसा गांव में गुरुवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें 12 से अधिक लोग घायल हो गए. घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परसा थाना के डायल 112 की पदाधिकारी अजीत लाल गणेश व परसा थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामला को शांत करते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. घायलों में प्रथम पक्ष से गोरख राय के पुत्र बिंदेश्वरी राय, बिंदेश्वरी राय के पुत्र मुकेश कुमार, विमल राय की पत्नी गीता देवी व उनके पुत्र विकास कुमार, तथा विधान राय के पुत्री ललिता कुमारी शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से गिरजा राय के पुत्र सुरेश राय, सुरेश राय के पुत्र विजय कुमार, उनकी पुत्री प्रियंका कुमारी, काजल कुमारी तथा पत्नी मीरा देवी घायल बतायी जा रही हैं. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डेरनी थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी पुलिस बल के साथ परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल करते हुए संबंधित पक्षों से जानकारी ली और इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >