Saran News : फरार कोर्ट वारंटी समेत दो शराबी गिरफ्तार

Saran News : परसा थाना पुलिस ने गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया.

परसा. परसा थाना पुलिस ने गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया. इनमें दो फरार कोर्ट वारंटी शामिल हैं, जबकि दो शराब के नशे में हंगामा करने वाले व्यक्ति हैं. पहली कार्रवाई में पुलिस ने थाना क्षेत्र के ब्रहमपुर गांव में छापेमारी कर मारपीट के पुराने मामले में फरार चल रहे दो कोर्ट वारंटियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान ब्रहमपुर निवासी योगेंद्र तिवारी पुत्र अशोक तिवारी एवं नागेंद्र तिवारी के पुत्र अमरेंद्र तिवारी के रूप में हुई है. इन पर पूर्व से ही न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे. वहीं दूसरी कार्रवाई के तहत परसा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे दो व्यक्तियों को पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार शराबियों में गौरीगांवा गांव निवासी योद्धा साह का पुत्र राजकुमार साह एवं स्व. धारीक्षण राय का पुत्र निरंजन राय शामिल हैं. दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत सन्हा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अवैध गतिविधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है.क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता पर संतोष व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >