कारगिल शहीद बिशुनी राय को श्रद्धांजलि, एथलेटिक्स प्रतियोगिता और पौधारोपण का हुआ आयोजन

Saran News : मकेर प्रखंड में कारगिल शहीद बिशुनी राय की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, एथलेटिक्स प्रतियोगिता और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व शहीद के पुत्र रविश राज ने किया.

Saran News : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मकेर प्रखंड के बथुई गांव निवासी कारगिल शहीद बिशुनी राय की स्मृति में राजेंद्र विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मकेर में श्रद्धांजलि सभा, एथलेटिक्स प्रतियोगिता तथा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के पूर्व छात्र रहे शहीद बिशुनी राय को शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

शहीद के पुत्र ने किया कार्यक्रम का नेतृत्व

कार्यक्रम का नेतृत्व शहीद के पुत्र रविश राज ने किया, जबकि संचालन विद्यालय के पूर्व प्राचार्य अंबिका राय ने किया. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा, प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथलेश राय, पूर्व जिला जज दिनेश शर्मा, डॉ. रामबिका राय, विद्यालय की प्राचार्य अनिता कुमारी, श्याम राम शर्मा, राजस्व पदाधिकारी नवीन कुमार, समाजसेवी बिंदु राय, शिक्षक चंदन कुमार, उपेंद्र राय, मनोज मिश्रा, बिपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

शहीद का बलिदान हमेशा रहेगा प्रेरणास्रोत

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध में शहीद बिशुनी राय ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की सर्वोच्च आहुति दी. उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व प्राचार्य अंबिका राय, शहीद के पुत्र रविश राज, राजस्व पदाधिकारी नवीन कुमार, प्राचार्य अनिता कुमारी तथा समाजसेवी बिंदु राय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. प्रतियोगिता में दौड़, ऊंची कूद, लंबी छलांग सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

'एक पेड़ शहीद के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण

कार्यक्रम के दौरान 'एक पेड़ शहीद के नाम' अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया. सभी अतिथियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की.

Also Read : 'जल जीवन हरियाली महोत्सव' की शुरुआत, 15 दिनों में 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >