Saran News : बाइक सवार पर गिरा पेड़ की डाली, मौत

Saran News : प्रखंड के त्रिलोकचक पंचायत के अहिमनपट्टी माही नदी के बांध के निकट रविवार को तेज हवा के बीच विशाल पेड़ की डाली बाइक सवार एक व्यक्ति पर टूटकर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी.

दिघवारा. प्रखंड के त्रिलोकचक पंचायत के अहिमनपट्टी माही नदी के बांध के निकट रविवार को तेज हवा के बीच विशाल पेड़ की डाली बाइक सवार एक व्यक्ति पर टूटकर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान त्रिलोकचक पंचायत के कनकपुर गांव निवासी नगीना सिंह के 51 वर्षीय पुत्र शशिभूषण सिंह के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह व्यक्ति अपने घर से बाइक से गेंहू पिसवाने बस्तीजलाल फ्लावर मील जा रहे थे तभी तेज हवा के बीच अहिमन पट्टी प्राथमिक विद्यालय के निकट बांध के पास विशाल पेड़ की एक बड़ी डाली उक्त व्यक्ति पर गिर गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गये तथा उनका बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया. परिजनों व ग्रामीणों द्वारा घायलावस्था में उक्त व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >