Saran News : ट्रैक्टर कि टक्कर से टोटो चालक की हुई मौत

Saran News : मांझी बरौली पथ पर गंज गांव के समीप एक दुर्घटना में टोटो और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

एकमा. मांझी बरौली पथ पर गंज गांव के समीप एक दुर्घटना में टोटो और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, एकमा की ओर से मांझी की ओर जा रहा टोटो और मांझी से एकमा की ओर आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टोटो में टक्कर मार दिया. टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने घायल चालक को इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया और पुलिस ने ट्रैक्टर और टोटो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. घायल टोटो चालक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ इरफान अहमद ने किया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. रास्ते में हेकाम गांव के पास पहुंचते ही घायल ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. मृतक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव निवासी 24 वर्षीय शौकत अली के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि शौकत अली की शादी को सिर्फ 14 दिन हुए थे. पत्नी के हाथों में अभी भी मेहंदी का रंग बाकी था कि अचानक उसकी मौत की खबर से पत्नी और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >