सारण : पानापुर में बुजुर्ग महिला हत्याकांड का केस उठाने की धमकी, 3 गिरफ्तार

Panapur Elderly Woman Murder Case : पानापुर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला हत्याकांड के मामले को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है. केस उठाने की धमकी और जबरन बांस काटने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पीड़िता के अनुसार, उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं.

Panapur Elderly Woman Murder Case : सारण के पानापुर थाना क्षेत्र में करीब एक साल पुराने बुजुर्ग महिला हत्याकांड का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. केस उठाने की धमकी देने और कथित तौर पर जबरन बांस काटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

केस उठाने की धमकी और बांस काटने का आरोप

पानापुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव में जमीनी विवाद से जुड़े पुराने हत्या के मामले में केस उठाने की धमकी देने और जबरदस्ती बांस काटने का आरोप लगाया गया है. मामले में पीड़िता की ओर से थाने में आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की.

सारण की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में लगुनी गांव निवासी शैलेश महतो, सुनील कुमार महतो और किशोर महतो को गिरफ्तार किया है. तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजा जा रहा है.

16 मई 2025 को हुई थी बुजुर्ग महिला की हत्या

मामले की पृष्ठभूमि करीब एक साल पुराने जमीनी विवाद से जुड़ी है. बताया गया है कि 16 मई 2025 की सुबह चंपा कुंवर की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना को लेकर मृतका की विवाहित पुत्री रीता देवी ने पानापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

हत्या के मामले में आधे दर्जन लोग नामजद

रीता देवी की ओर से दर्ज प्राथमिकी में करीब आधे दर्जन लोगों को नामजद किया गया था. आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर चंपा कुंवर के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई. पुराने मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया के बीच अब दोबारा विवाद सामने आया है.

बेटी ने लगाया लगातार धमकी देने का आरोप

थाने में दिए आवेदन में रीता देवी ने आरोप लगाया है कि पुराने हत्या के केस को वापस लेने के लिए उन्हें लगातार धमकी दी जा रही थी. आवेदन के अनुसार आरोपित उन्हें लगुनी गांव से भगाने की बात भी कहते थे. इसी दौरान कथित तौर पर दिनदहाड़े उनका बांस काट लिया गया.

बांस काटने के बाद फिर दी धमकी

रीता देवी का आरोप है कि आरोपितों ने जबरन बांस काटने के साथ ही उन्हें धमकी भी दी. इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का किया दावा

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Also Read : छपरा : तीन मेरिट लिस्ट के बाद भी जेपीयू में 24 हजार सीटें खाली, क्या छात्रों को मिलेगा स्पॉट एडमिशन का मौका?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >