श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की मनायी गयी तीसरी वर्षगांठ

मांझी प्रखंड के महम्मदपुर पूरब पट्टी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की तीसरी वर्षगांठ मनायी गयी.

मांझी. मांझी प्रखंड के महम्मदपुर पूरब पट्टी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की तीसरी वर्षगांठ मनायी गयी. इस अवसर पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-पाठ और हवन के साथ हुई, जिसमें आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान की आराधना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. श्रद्धालुओं ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान ”जय श्रीराम” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेंद्र उपाध्याय, श्यामू ओझा, संजय तिवारी, विजय मिश्रा, बिनु तिवारी, भैरों दुबे, राजेश्वर तिवारी, आजाद यादव, धनंजय पांडे, ओमप्रकाश सोनी, बृजबिहारी लाल सोनी, विनय दुबे और संजय तिवारी हरकृष्णा मिश्रा सहित मंदिर समिति के कई सदस्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >