Saran News : 70 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, 48 घंटे में तीन आरोपित गिरफ्तार

नगर थाना क्षेत्र के हथुआ मार्केट स्थित हिताची कैश मैनेजमेंट कंपनी के कैश बैंक से नौ मई को 70 लाख रुपये की चोरी हो गयी थी, जिसे पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा लिया. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया और चोरी की रकम बरामद कर ली.

छपरा. नगर थाना क्षेत्र के हथुआ मार्केट स्थित हिताची कैश मैनेजमेंट कंपनी के कैश बैंक से नौ मई को 70 लाख रुपये की चोरी हो गयी थी, जिसे पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा लिया. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया और चोरी की रकम बरामद कर ली. गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण कुमार, सोनू कुमार सिंह और रत्नेश कुमार साह शामिल हैं. सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि यह चोरी पूर्व नियोजित थी, जिसे कंपनी के कस्टोडियन गार्ड कृष्ण कुमार ने अपने बहनोई सोनू कुमार सिंह के साथ मिलकर अंजाम दिया. चोरों ने कैश वैन के गेट की डुप्लिकेट चाबी बनवाकर वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस की तत्परता से मामले का पर्दाफाश किया गया और चोरी की रकम बरामद की गयी.

सीसीटीवी जांच से हुआ खुलासा

एसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज समेत सभी तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की. इसी के आधार पर चोरी की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सका. घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) वन राज किशोर सिंह, नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित कई अधिकारी शामिल थे. इस कांड के सफल उद्भेदन के लिए सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा.

साजिशकर्ताओं की पूरी योजना थी तैयार

जांच में खुलासा हुआ है कि कस्टोडियन गार्ड और उसके सहयोगियों ने इस बात की जानकारी पहले से जुटा ली थी कि कैश वैन में रखे पैसों का बीमा (इंश्योरेंस) होता है. उन्हें विश्वास था कि इस कारण उन पर शक नहीं किया जायेगा. यही वजह थी कि उन्होंने मोबाइल फोन के बजाय सीधे मुलाकात कर योजना बनायी ताकि कोई डिजिटल सबूत न मिले. घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपितों ने दो लाख रुपये अपने बैंक खातों में जमा कर फरार होने की योजना भी बना रखी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >