Chhapra News : शौच के लिए गये युवक की गंडक नदी में डूबने से मौत

Chhapra News :

पानापुर. बसहिया गांव में एक युवक की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक युवक 26 वर्षीय मनोज राय था, जो स्वर्गीय बच्चू राय का अविवाहित पुत्र था. घटना के अनुसार, मनोज गुरुवार शाम को शौच के लिए बसहिया वीरेंद्र राय के ढाला के पास गंडक नदी की तरफ गया था. काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. परिजनों ने रातभर उसकी खोज की, लेकिन जब उनका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने सीओ को घटना की जानकारी दी. शुक्रवार की सुबह, जब परिजनों ने फिर से नदी के पास तलाश शुरू की, तो गंडक नदी में उनका शव मिला. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इसके बाद स्थानीय मुखिया अमरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम और डायल 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मनोज मंदबुद्धि था और उसे मिर्गी की बीमारी भी थी. वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी मौत से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >