Saran News : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी ठोकर, मौत

Saran News : दिघवारा थाना क्षेत्र के नवलटोला आमी गांव के समीप फोरलेन आरओबी के पास तेज रफ्तार से जा रहे अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया.

दिघवारा. दिघवारा थाना क्षेत्र के नवलटोला आमी गांव के समीप फोरलेन आरओबी के पास तेज रफ्तार से जा रहे अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया. इस हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक अवतार नगर थाना क्षेत्र के महुआनी गांव निवासी कृष्णा राय का पुत्र राहुल प्रकाश बताया जाता है. मृतक एसबीआइ का ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक था.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों के अनुसार उक्त युवक बाइक लेकर घर से निकला था. वह कहां जा रहा था,इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी.मृतक छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था. घटना को लेकर माता पिता समेत अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था.घटना के बाद ठोकर मारने वाला वाहन का चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >