Chhapra News : सारण में 37 डिग्री हुआ तापमान, कड़ी धूप में बीमार पड़ रहे लोग

Chhapra News : शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया. दिन में 12 बजे के करीब काफी कड़ी धूप निकली थी. धूप की चपेट में आकर अब लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं.

छपरा. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया. दिन में 12 बजे के करीब काफी कड़ी धूप निकली थी. धूप की चपेट में आकर अब लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं. तापमान में बीते दो-तीन दिनों में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अभी आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी. इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. गर्मी का असर बढ़ते ही लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है. वहीं अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में वायरल व अन्य सीजनल बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं. हालांकि सदर अस्पताल के ओपीडी में चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार के कारण इलाज कराने आये मरीजों को दिक्कत हो रही है. लेकिन आयुष चिकित्सकों के माध्यम से मरीजों को वैकल्पिक चिकित्सा की व्यवस्था उपलब्ध करायी जा रही है. वहीं शहर के निजी क्लिनिकों में भी सर्दी, खांसी, बुखार तथा अन्य वायरल से पीड़ित मरीज की संख्या बढ़ी है.

गर्मी के साथ धूल ने भी बढ़ायी तकलीफ

गर्मी का असर तो तेजी से बढ़ा ही है. उधर शहर में जिन इलाकों में निर्माण कार्य चल रहा है. वहां पानी का छिड़काव नहीं कराने से दिन भर धूल उड़ रही है. जिससे लोगों की मुसीबत और अधिक बढ़ गयी है. स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब बच्चे घर लौट रहे हैं तो उन्हें धूप तो झेलनी ही पड़ रही है. वहीं उन्हें अब धूल का भी सामना करना पड़ रहा है. शहर के मौना चौक से मेवालाल चौक के बीच इस समय डबल डेकर निर्माण कार्य चल रहा है. लेकिन यहां पानी का छिड़काव नहीं होने से दिन में भी काफी मात्रा में उड़ रही है. अभिभावकों को अब अपने बच्चों के बीमार पड़ने की चिंता सताने लगी है.

बाजारों में कारोबार भी प्रभावित

गर्मी के बढ़ते ही अब शहर के बाजारों में कारोबार पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है. दोपहर 12 बजे के बाद बाजारों में खरीदार नहीं आ रहे हैं. सुबह के समय ही शहर के थोक किराना, सब्जी व फल मंडियों में थोड़ी बहुत चहल-पहल दिख रही है. वहीं शाम छह बजे के बाद शहर के लोग सब्जी, फल व अन्य जरूरी सामान को खरीदने के लिए निकल रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्र से खरीदारों की संख्या कम होते ही थोक मंडियों में व्यवसाय प्रभावित हुआ है. अभी लगन का भी समय नहीं है. ऐसे में पहले से ही बाजार में कारोबार घटा हुआ है. वहीं अब कड़ी धूप के कारण भी व्यवसायी ग्राहकों की कमी से परेशानी में दिख रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >