सोनपुर. एसएसपी विनीत कुमार ने रविवार को हरिहरनाथ थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्थिति, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण तथा पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लिया. एसएसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, समयबद्ध कार्रवाई एवं आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा हरिहरनाथ थाना क्षेत्र में आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एसएसपी ने पूजा के दौरान डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित मानकों के अनुरूप उपयोग करने, समय-सीमा का पालन करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की. जनसंवाद के दौरान स्थानीय ग्रामीण, पूजा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं हरिहरनाथ थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
