अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट देने की शिकायत पर मरीज के परिजन के साथ की मारपीट

शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत काशी बाजार स्थित तारा अल्ट्रासाउंड सेंटर से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है.

छपरा. शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत काशी बाजार स्थित तारा अल्ट्रासाउंड सेंटर से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि कथित लापरवाही के कारण गर्भवती महिला का गर्भ नष्ट हो गया और शिकायत करने पर सेंटर के संचालक व कर्मियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की. पीड़ित रंजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी रानी देवी को शहर की एक महिला चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले जाया था. चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने के बाद दवा लिखने की बात कही, जिसके बाद तारा अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच करायी गयी. रिपोर्ट लेकर जब वे चिकित्सक के चेंबर पहुंचे तो डॉक्टर मौजूद नहीं थीं. कंपाउंडर ने रिपोर्ट के आधार पर दवा लिख दी. परिवार ने दवा लेने के बाद देर रात पत्नी के पेट में तेज दर्द महसूस किया. अगले दिन दूसरे चिकित्सक के पास जाने पर पुनः अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें खुलासा हुआ कि महिला के पेट में छह सप्ताह दो दिन का गर्भ था, जो अब नष्ट हो चुका है. पीड़ित जब तारा अल्ट्रासाउंड सेंटर में शिकायत करने गये तो आरोप है कि संचालक व कर्मियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और मारपीट की. जान बचाकर वे सड़क पर पहुंचे और 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी. इसके बाद नर्सिंग होम संचालक उन्हें डराकर वहां से भगा दिया. पीड़ित द्वारा एससी-एसटी थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >