नवविवाहिता ने गंडकी नदी में कूदकर की खुदकुशी की कोशिश

एनएच 331 स्थित मुख्य बाजार बनियापुर पुल पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.

बनियापुर. एनएच 331 स्थित मुख्य बाजार बनियापुर पुल पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. जब एक नवविवाहिता ने पुल की रेलिंग पर चढकर आत्महत्या करने की नीयत से गंडकी नदी में छलांग लगा दिया. घटना शनिवार की दोपहर की बतायी जाती है. घटना को लेकर कुछ ही देर में पुल के समीप सैकड़ो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में नदी में उतर महिला को बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. गनीमत रही कि नदी में पानी कम होने की वजह से महिला को आसानी से बाहर निकाल लिया गया. हालांकि महिला पूरी तरह से भीग चुकी थी. उक्त महिला की पहचान हरपुर निवासी मेनका कुमारी के रूप में की गयी. जो लवकुश मिश्रा की पत्नी बतायी जाती है. अस्पताल पहुंचने के बाद महिला के कपड़ो को बदलने के बाद इलाज शुरू किया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को खतरे से बाहर बताया है. घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जाता है. घटना के संबंध में महिला के पति ने बताया कि आठ माह पूर्व इसके साथ मेरी शादी हुई थी. सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था. मेरी पत्नी गर्भवती भी है. शनिवार की सुबह मेरी बहन के साथ इसका कुछ विवाद हुआ था. जिसके बाद बीना कुछ बताये घर से निकल पड़ी और इस तरह की घटना को अंजाम दिया. उक्त महिला का मायका परसा बाजार स्थित शौहर छपरा बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >