मशरक जंक्शन निर्माण कार्य की जांच को लेकर सांसद ने डीआरएम से की बात

अमृत भारत योजना के तहत मशरक जंक्शन पर हो रहे निर्माण कार्य एवं मिट्टी भराई में स्थानीय लोगों की शिकायत पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मंडल रेल प्रबंधक से फोन पर बात की.

मशरक. अमृत भारत योजना के तहत मशरक जंक्शन पर हो रहे निर्माण कार्य एवं मिट्टी भराई में स्थानीय लोगों की शिकायत पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मंडल रेल प्रबंधक से फोन पर बात की. सांसद ने मशरक रेलवे जंक्शन प्लेटफॉर्म नंबर दो के बाउंड्री के पूरब खाली रेलवे के भूखंड से जेसीबी से मिट्टी काट जंक्शन के आसपास उस मिट्टी को भरने को लेकर आपत्ति जताते हुए इसकी गहन जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा. स्थानीय लोगों ने सांसद को बताया कि जिस जगह से ठेकेदार द्वारा मिट्टी की कटायी करायी जा रही है उस समतल भूमि पर रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के साथ आसपास के ग्रामीण बच्चे पहले खेला करते थे. लेकिन मिट्टी काटने के बाद गढ़ा इतना अधिक हो गया है कि बरसात के दिन में आसपास के ग्रामीण एवं राहगीर के लिए मुसीबत होगी. गहरे पानी में फिसल कर गिरने से जान भी जा सकती है. सांसद ने डीआरएम को ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे प्राक्कलन की जांच कर शीघ्र इसे रोकने के लिए भी कहा. सांसद द्वारा तीन दिन पूर्व मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी से स्टेशन से बाहर लगे पोल से गायब राष्ट्रीय ध्वज को शीघ्र लगाने के निर्देश पर मंगलवार को ध्वज लग गया. जबकि बुधवार को स्वयं मशरक जंकशन पहुंच डीआरएम ने जांच किया और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >