शिक्षक समस्याओं को लेकर डीपीओ स्थापना को सौंपा गया ज्ञापन

बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ ने पंचायती राज अंतर्गत स्थानीय निकाय के शिक्षकों की कालबद्ध प्रोन्नति की मांग को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सारण स्थापना को ज्ञापन सौंपा.

जलालपुर. बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ ने पंचायती राज अंतर्गत स्थानीय निकाय के शिक्षकों की कालबद्ध प्रोन्नति की मांग को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सारण स्थापना को ज्ञापन सौंपा. संघ की ओर से सौंपे गये ज्ञापन में सारण जिले में लंबे समय से कार्यरत नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति प्रदान करने की मांग की गयी है. संघ ने बताया कि बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक सेवा नियमावली, 2020 की कंडिका के अंतर्गत आठ वर्षों की सेवा पूर्ण करने पर 12 वर्षों की निरंतर सेवा के आधार पर कालबद्ध प्रोन्नति दिये जाने का स्पष्ट प्रावधान है. संघ ने यह भी उल्लेख किया कि शिवहर, समस्तीपुर, कैमूर सहित गोपालगंज जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उक्त नियमावली के आलोक में नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति देने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई का आदेश निर्गत किया जा चुका है. लेकिन सारण जिले में अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी है. इससे जिले के नियोजित शिक्षकों में गहरा क्षोभ व्याप्त है. इस संबंध में संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर गुड्डू एवं महासचिव तसौवर हुसैन ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर विभाग द्वारा पत्र निर्गत नहीं किया गया तो संगठन को संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी अमित प्रकाश ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >