45.59 लाख की लागत से होगा मांझी के दुधई पोखरा का जीर्णोद्धार

मांझी नगर पंचायत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर माने-जाने वाले दुधई पोखरा का दिन अब बहुरने वाले है.

मांझी. मांझी नगर पंचायत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर माने-जाने वाले दुधई पोखरा का दिन अब बहुरने वाले है. जल जीवन हरियाली के तहत पोखरा का सौंदर्यीकरण होगा. पोखरा न सिर्फ जल संरक्षण का मजबूत केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र का प्रमुख आकर्षण भी बनेगा. इस योजना से पोखरा की साफ-सफाई, गहरीकरण, घाटों का निर्माण, चारों ओर पाथवे, आधुनिक लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था और हरियाली विकसित की जायेगी. इसके साथ ही जल स्रोत को संरक्षित कर वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संतुलन को मजबूत किया जायेगा. इससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा. पोखरे का कार्य पूर्ण होने के बाद जल संरक्षण के साथ पर्यटन और स्थानीय पहचान का नया केंद्र बनेगा. नगर पंचायत ने अपने प्रस्ताव में स्पष्ट किया है कि इस पोखरों का जीर्णोद्धार न केवल स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों को धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ स्थल भी उपलब्ध करायेगा. इससे शहर के पारिस्थितिकीय संतुलन को बनाये रखने में मदद मिलेगी.

45.59 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण

मांझी नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में स्थित दुधई पोखरा के सौंदर्यीकरण का कार्य नगर पंचायत करायेगा. 45.59 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य होगा. नगर पंचायत इस योजना के लिए निविदा भी निकाली गयी है. निविदा की प्रकिया पूर्ण होने के बाद चार माह में इस पोखरा का सौंदर्यीकरण का कार्य संवेदक को करना होगा. नगर पंचायत क्षेत्र स्थित दुधई पोखरा के सौंदर्यीकरण को लेकर शुरू हुई पहल से नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है. लंबे समय से उपेक्षित पड़े इस पोखरा के विकास और सौंदर्यीकरण की योजना को मंजूरी मिलने के बाद लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पोखरा क्षेत्र वर्षों से बदहाली का शिकार था. बरसात के दिनों में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी रहती थी. अब सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी और यह स्थान सुबह-शाम घूमने के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >