पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा के एडमिट कार्ड का वितरण शुरू

छह जनवरी से शुरू होने वाली पीजी सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2023-25 की परीक्षा का एडमिट कार्ड शुक्रवार की देर शाम ही जारी कर दिया गया.

छपरा.छह जनवरी से शुरू होने वाली पीजी सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2023-25 की परीक्षा का एडमिट कार्ड शुक्रवार की देर शाम ही जारी कर दिया गया. जिसके बाद शनिवार से छपरा, सीवान व गोपालगंज के विभिन्न पीजी कॉलेज तथा विश्वविद्यालय के 17 पीजी विभागों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत एडमिट कार्ड का वितरण शुरू हो गया. शहर के राजेंद्र कॉलेज, रामजयपाल कॉलेज, जगदम कॉलेज तथा विश्वविद्यालय के विभिन्न पीजी विभागों में एडमिट कार्ड लेने के लिए छात्र-छात्राएं पहुंचे थे.

कुछ छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड में आंशिक त्रुटि भी थी. जिसे विभाग स्तर पर ही वेरीफाइ कर ठीक कर दिया गया. परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा द्वारा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा आयोजित कराये जाने को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा एक बैठक भी की गयी है. जिसके अंतर्गत सभी केंद्राधीक्षकों को गाइडलाइन जारी किया गया है. इस परीक्षा के लिए सीवान व गोपालगंज के छात्रों का केंद्र सीवान के राजा सिंह कॉलेज को बनाया गया है. जबकि सारण जिला के सभी पीजी कॉलेजों तथा विश्वविद्यालय कैंपस में चलने वाले 17 पीजी विभागों में नामांकित छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस परीक्षा भवन को बनाया गया है. ऐसे में नकल की रोकथाम के लिए ऑब्जर्वर की दो टीम बनायी गयी है. एक टीम सीवान स्थित केंद्र का निरीक्षण करेगी. वहीं दूसरी टीम विश्वविद्यालय मल्टीपरपस परीक्षा भवन स्थित केंद्र में अलग-अलग पालियों में जाकर परीक्षा का निरीक्षण करेगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि दोनों केंद्रों पर सीटिंग अरेंजमेंट व अन्य व्यवस्थाओं को अपडेट करने का निर्देश भी पूर्व में ही दिया गया है. छात्र-छात्राओं को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा. परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले हॉल में प्रवेश शुरू करा दिया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक ने बनाया कि रविवार को अवकाश के दिन भी कॉलेजों तथा विभागों में कार्यालय खुले रहेंगे. जहां से एडमिट कार्ड का वितरण होगा.

यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जायेगी

परीक्षा की पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक निर्धारित है. जबकि दूसरी पाली दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक होगी. परीक्षा के अंतर्गत पीजी के 17 विषयों में मेजर व माइनर कोर्स की परीक्षा ली जायेगी. एडिशनल अनिवार्य विषय की परीक्षा भी मुख्य विषयों की परीक्षा समाप्त होने के उपरांत आयोजित होगी. परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल वेबसाइट पर उपलब्ध है. वहीं सभी कॉलेजों तथा पीजी विभागों के नोटिस बोर्ड पर भी परीक्षा का शेड्यूल प्रकाशित किया जा चुका है. मेजर व माइनर कोर्स तथा एडिशनल विषय की परीक्षा के शेड्यूल के साथ ही प्रैक्टिकल की परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया गया है. पीजी सेकेंड सेमेस्टर की प्रैक्टिकल की परीक्षा 16 से 18 जनवरी के बीच विभिन्न पीजी विभागों में आयोजित होगी. जबकि मुख्य विषयों की परीक्षा छह से 12 जनवरी तक होनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >