नगरा प्रखंड में उपविकास आयुक्त ने किया विभागीय निरीक्षण, लापरवाही पर जतायी नाराजगी

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने सरकारी योजनाओं, लंबित मामलों, अभिलेखों के संधारण तथा आम जनता को मिलने वाली सेवाओं की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की.

नगरा. प्रखंड मुख्यालय नगरा में शुक्रवार को उपविकास आयुक्त डीडीसी लक्ष्मण तिवारी ने प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय, अंचल कार्यालय,आरटीएस कार्यालय, एलइओ कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा, आंगनबाड़ी केंद्र,खाद आपूर्ति गोदाम, आधार केंद्र, कादीपुर पंचायत सरकार भवन, क्षेत्र में आवास योजना का वेरिफिकेशन, किसान फॉर्मर रजिस्ट्री सहित अन्य विभागों एवं योजनाओं का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यप्रणाली में पायी गयी कमियों पर सख्त रुख अपनाया तथा कुछ अच्छे कार्यों को देखकर सराहना भी की. निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने सरकारी योजनाओं, लंबित मामलों, अभिलेखों के संधारण तथा आम जनता को मिलने वाली सेवाओं की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से लोगों तक पहुंचना चाहिए. वहीं कादीपुर पंचायत के बन्नी गांव ,कादीपुर गांव में दिए हुए आवास योजनाओं का वेरिफिकेशन के बाद भी उन्होंने लाभुकों से डोर टू डोर जाकर आवास योजनाओं का जांच की. वहीं स्वच्छता, कचरा उठाव अभियान, सोलर लाइट, मनरेगा एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान जब कुछ अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो डीडीसी ने कड़ी फटकार लगाई. विशेष रूप से आवास योजना के संबंध में पूछे गए सवालों पर प्रवेक्षक एवं आवास सहायक द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं देने पर नाराजगी जताते हुए कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ अनुभव कुमार, सीओ अभिषेक कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ महेंद्र मोहन, स्वास्थ्य प्रबंधक कनीज फातिमा, एलइओ सह प्रखंड शिक्षा प्रभारी पदाधिकारी विष्णु कुमार, मनरेगा पीओ, नगरा सीडीपीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >