तुजारपुर में हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनायी गयी संत गुरु रविदास की जयंती

प्रखंड क्षेत्र के तुजारपुर पंचायत अंतर्गत भीखमपुर गांव के अंबेडकर नगर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी.

नगरा. प्रखंड क्षेत्र के तुजारपुर पंचायत अंतर्गत भीखमपुर गांव के अंबेडकर नगर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. जयंती समारोह को लेकर पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना रहा, श्रद्धालुओं भीड़ जुटी रही. कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और संत गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी. इस दौरान उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में समानता, भाईचारा और सद्भाव बनाये रखने का संकल्प लिया. समारोह के दौरान भक्ति गीत और सामाजिक संदेश से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. इस अवसर पर तुजारपुर पंचायत के मुखिया अमित कुमार, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, अभिजीत कुमार और सिकंदर राम भारती सहित गांव के सम्मानित ग्रामीणजन, बुद्धिजीवी वर्ग तथा आमंत्रित अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सहित कई ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही. वहीं मुखिया अमित कुमार ने बताया कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता और आपसी सद्भाव मजबूत होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >