गोहां में भगवती प्राणप्रतिष्ठा सह अखंड अष्टयाम का हुआ शुभारंभ

चैत्र नवरात्र के मौके पर प्रखंड के गोहां गांव स्थित देवी स्थान के प्रांगण में भगवती प्राणप्रतिष्ठा सह अखंड अष्टयाम की शुरुआत हुई.

इसुआपुर. चैत्र नवरात्र के मौके पर प्रखंड के गोहां गांव स्थित देवी स्थान के प्रांगण में भगवती प्राणप्रतिष्ठा सह अखंड अष्टयाम की शुरुआत हुई. पूर्व में यज्ञ के लिए डबरा नदी के गोविंदा पुर गांव स्थित घाट से जलभरी की गयी. जिसमें शामिल सैकड़ों की संख्या में कुंवारी कन्याएं, महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु हाथों में कलश लिए महावीरी पताखे के साथ जय श्रीराम, हर हर महादेव तथा जय बजरंगबली के गगनभेदी नारों के साथ लगभग छह किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर यज्ञ स्थल पहुंचे. जहां नारद बाबा के कुशल मार्ग निर्देशन तथा मंजेश चतुर्वेदी, कुंदन मिश्रा, धीरज उपाध्याय, विकास तिवारी व अन्य विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की शुरुआत हुई. मुख्य यजमान के रूप में मनोज सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी शीला देवी थे. जलभरी जुलूस का नेतृत्व पूर्व प्रमुख बेबी सिंह, अरुण सिंह, श्रीराम सिंह, उज्जवल कुमार, बीडीसी संतोष साह, आशुतोष सिंह, मनीष सिंह, भिखर सिंह, कमला साह, नवल सिंह, वशिष्ठ प्रसाद, विजय प्रसाद, विक्रम सिंह व अन्य ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >