सारण: बनियापुर के धवरी विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान, छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता और शपथ कार्यक्रम में लिया भाग

बनियापुर के धवरी विद्यालय में 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. छात्रों ने पोस्टर, नाटक से नशा मुक्ति का संदेश दिया और राष्ट्रव्यापी संबोधन सुना.

सारण: बनियापुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी, बनियापुर में रविवार को 'नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया.

कार्यक्रम की शुरुआत पोस्टर प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणाम, स्वस्थ जीवनशैली और विकसित भारत के संकल्प पर आधारित आकर्षक पोस्टर तैयार किए. इसके बाद सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली और नशा मुक्ति विषय पर आधारित लघु नाटक का मंचन एवं अवलोकन किया.

प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संबोधन का सामूहिक प्रसारण भी देखा और सुना गया. विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में नशामुक्त समाज की भूमिका को समझा और इसे जीवन में अपनाने का संकल्प लिया.

जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव : प्रधानाध्यापक

प्रधानाध्यापक रवि चंद्र प्रकाश दास ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता और सही मार्गदर्शन है. उन्होंने विद्यार्थियों से न केवल स्वयं नशे से दूर रहने, बल्कि समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की.

कार्यक्रम में शिक्षक पिन्टू रंजन, मो. इम्तियाज, संतोष कुशवाहा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. अंत में विद्यालय परिवार ने नशामुक्त समाज के निर्माण में निरंतर योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया.

Also Read: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के प्रशांत किशोर, लगाया आरोप- बिना कारण बताए कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mantu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >