तरैया में सावन माह के पावन अवसर पर तरैया बाजार स्थित प्रसिद्ध श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर, रामबाग श्रीसंकट मोचन घंटी बाबा दरबार में स्थित रामेश्वर महादेव धाम मंदिर,ब्रिटीशकालीन काल से प्रसिद्ध शाहनेवाजपुर शिव मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक को लेकर सफाई के साथ भव्य तरीके से सजाये गये है.
रूद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप की भी व्यवस्था
सावन मास की शुरुआत आज गुरुवार 30 जुलाई से होगी जो सावन की पूर्णिमा 28 अगस्त तक चलेगी. एक दिन पूर्व से ही श्रद्धालु भक्तों के द्वारा मंदिरों में पूजा - अर्चना, रूद्राभिषेक, महामृत्युंजय की जाप की कराने की व्यवस्था में आचार्यों, पंडितों व पुजारियों से सम्पर्क बनाने में जुटे हुए है.
गर्भगृह में भोलेनाथ का होगा भव्य शृंगार
तरैया ठाकुरबाड़ी शिव मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी,सुधांशु तिवारी व शशिरंजन तिवारी रामबाग श्री संकट मोचन घंटी बाबा रामेश्वर महादेव धाम के पुजारी मुन्ना बाबा ने बताया कि सावन मास की शुरुआत गुरुवार को शुभ मुर्हूत के होने जा रहा है. सावन मास की शुरुआत के पूर्व मध्य रात्रि में ही मंदिरों को भव्य तरीके से सजा दिये गये है तथा व गर्भगृह में भोलेनाथ की भव्य शृंगार किये जायेंगे. उसके पश्चात मंदिर का मुख्य पट श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए खोल दिये जायेंगे.
गंडक नदी से जल लाकर जलाभिषेक करते हैं श्रद्धालु
तरैया के दर्जनों श्रद्धालु भक्त बैंड बाजे,डीजे की धुन पर थिरकते पानापुर के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मथुरा धाम गंडक नदी तक पहुंचकर पूजा अर्चना कर पवित्र गंगाजल लेकर तरैया शिव मंदिर, रामबाग रामेश्वर महादेव धाम,शिव मंदिर शाहनेवाजपुर शिव मंदिर में जलाभिषेक करते है. वहीं कुछ श्रद्धालुओं की टोली दिघवारा से जल लाकर जलाभिषेक करते है.
