सारण के तरैया में शादी की नीयत से युवती के अपहरण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

सारण के तरैया में शादी की नीयत से एक युवती के अपहरण का आरोप लगा है. स्कूल जाने के लिए निकली युवती के देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. युवती की मां ने गांव के ही युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Kidnapping of a young woman: तरैया थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव से शादी की नीयत से एक युवती का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में युवती की मां ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के ही युवक विशाल कुमार को आरोपित किया गया है.

स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी युवती

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार युवती सुबह घर से हाई स्कूल अमनौर में पढ़ने के लिए निकली थी. देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. रिश्तेदारों के यहां भी फोन कर जानकारी ली गयी, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला.

गांव के युवक से बातचीत करने का लगाया आरोप

युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री मोबाइल फोन नहीं रखती थी. उनका आरोप है कि गांव का ही विशाल कुमार उनकी पुत्री से बातचीत करता था. मां ने आशंका जतायी है कि युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तरैया पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस युवती की बरामदगी के साथ ही मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >