सारण के तरैया में 22 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर हत्या, घर में शव छोड़ ससुराल पक्ष फरार

सारण के तरैया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर में शव छोड़कर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Murder of married woman: तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित पोखरा के पास एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान नारायणपुर निवासी संजय महतो की 22 वर्षीय पत्नी ललक कुमारी उर्फ लालती देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी.

एक साल की बेटी की मां थी ललक

मिली जानकारी के अनुसार ललक कुमारी की शादी नारायणपुर गांव निवासी संजय महतो के साथ हुई थी. उसकी करीब एक वर्षीय पुत्री आराधना कुमारी है. मृतका दरियापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरा दरवेस गांव निवासी दसई महतो की पुत्री थी.

मायके वालों के पहुंचने से पहले घर छोड़कर फरार हुए ससुराल पक्ष के लोग

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग नारायणपुर पहुंचे. बताया जा रहा है कि मायके वालों के पहुंचने तक ससुराल पक्ष के लोग घर में शव छोड़कर फरार हो गये थे. इसके बाद घटना की सूचना तरैया पुलिस को दी गयी.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही तरैया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस घटना के कारणों और हत्या में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में मातम का माहौल है.

इसे भी पढ़ें:छात्रों से मिलने के बाद CM आवास पहुंचे चिराग पासवान, सम्राट चौधरी के सामने रखेंगे छात्रों की पूरी बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >