एकमा. प्रखंड के बींदालाल रामपुर पंचायत के सफरी गांव स्थित राजकिशोर सिंह इंटर महाविद्यालय में शुक्रवार को पराक्रम दिवस के रूप में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं मां सरस्वती पूजन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के गणित के वरीय शिक्षक विज्ञान कुमार सिंह ने की. समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य उज्ज्वल कुमार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके तप, संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया. उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और अदम्य इच्छाशक्ति का प्रतीक है, जिससे वर्तमान पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए. कार्यक्रम में वरीय शिक्षक विज्ञान कुमार सिंह, अंजना कुमारी, चंदन कुमार, देवेंद्र नाथ विद्यार्थी, सहायक अभिषेक कुमार सिंह, रूपेश कुमार यादव सहित अन्य शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभायी. वहीं छात्र-छात्राओं शिखा, श्रुति, रुचि, पलक, रजनीश, अमन, सचिन, विश्वजीत आदि की सहभागिता सराहनीय रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
