शिक्षकों के सातवां वेतनमान लागू करने की मांग, स्कूल दौरे पर पहुंचे सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी बोले-संघर्ष जारी रहेगा

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने सीवान जिले के विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से संवाद किया. उन्होंने सातवें वेतनमान और अन्य लंबित मांगों को लेकर शिक्षकों को समाधान का आश्वासन दिया.

7th Pay Scale For Teachers: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने बुधवार को सीवान जिले के गोरियाकोठी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए लगातार पहल करने का आश्वासन दिया.

डॉ. राहुल राज ने कहा कि सातवां वेतनमान शिक्षकों का अधिकार है. जब तक इसकी राशि डीबीटी के माध्यम से शिक्षकों के खातों में नहीं पहुंचती है, तब तक वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ इसके लिए संघर्ष करते रहेंगे.

शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा

शिक्षक संवाद के दौरान शिक्षकों ने लंबित प्रोन्नति, पुरानी पेंशन, स्थानांतरण, वित्तीय उन्नयन, समान आवास भत्ता और राज्यकर्मी का दर्जा समेत कई मांगें उनके सामने रखीं. डॉ. राहुल राज ने कहा कि शिक्षकों से जुड़ी इन मांगों के समाधान के लिए संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों के स्तर पर लगातार पहल की जाएगी.

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की सेवा-सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाया जा रहा है. सातवां वेतनमान समेत अन्य लंबित मांगों के समाधान के लिए भी प्रयास जारी रखने की बात उन्होंने कही.

शिक्षक नेताओं ने भी रखी अपनी बात

माध्यमिक शिक्षक संघ, सीवान के सचिव वीरेंद्र कुमार ने कहा कि डॉ. राहुल राज लंबे समय से शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं. वहीं, शिक्षक नेता अनिल कुमार मंडल ने कहा कि डॉ. राज शिक्षकों की समस्याओं को सुनने के साथ उनके समाधान के लिए लगातार पहल कर रहे हैं.

शिक्षक संवाद कार्यक्रम में रजनीकांत प्रसाद, मनोज कुमार, विनय पासवान, राजेश तिवारी, प्रभु बैठा, अचल मांझी, राम बाबू पांडेय समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >