असहनी में बना अत्याधुनिक पंचायत सरकार भवन, गांवों के विकास को मिलेगी गति

थाना क्षेत्र स्थित असहनी पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ.

रसूलपुर(एकमा). थाना क्षेत्र स्थित असहनी पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ. मुखिया अखिलेश ईशनाथ यादव व बीपीआरओ सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन करते कहा कि पंचायत के लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन, आय, जमीनी संबंधी आदि कार्यों के लिए अब एकमा प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. ग्रामीणों के सबी कार्य अब एक हीं छत के नीचे संभव है. करीब ढ़ाई करोड़ की लागत से मात्र एक साल में बने भव्य पंचायत सरकार भवन के उद्घाटन पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और ख़ुशी जाहिर की. मुखिया अखिलेश ने कहा कि पूर्व मुखिया और उनके पिता स्व ईशनाथ यादव की गांव समाज के लिए पंचायत भवन निर्माण एक सपना था जो पुरा हुआ. अब सामुदायिक अस्पताल निर्माण के लिए भी सारी तैयारी पुरी कर ली गयी है. मौके पर उपमुखिया कलावती देवी, पंचायत सचिव नागेंद्र प्रसाद, लेखापाल राजेश कुमार, वार्ड सदस्य रमेश तिवारी, सनिफ मियां, किशुन साह, ठाकुर साह, छोटू भारती, आनंद राम, आशुतोष यादव सहित समाजसेवी ग्रामीण देवेन्द्र तिवारी, मुन्ना भारती, पारसनाथ पंड़ित, सत्या शर्मा, वीर बहादुर सिंह, मंतोष, संजय,रवि, सुभाष, सुनील, मुकेश, शहाबुद्दीन, अनवर, नारद, इंद्रजीत यादव, ललन महतो, बबुआ, राम, शिव सकल महतो आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >