छपरा. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय छपरा में शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने स्वयं सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. जनसुनवाई के दौरान लोगों ने विभिन्न प्रकार की शिकायतें रखीं. प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया तथा कई मामलों को तत्काल संबंधित थानों को भेजा गया. पुलिस कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जनसुनवाई का उद्देश्य आम लोगों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर देना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है. इसके तहत प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की जाती है. अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे अपनी शिकायतों के समाधान के लिए जनसुनवाई में शामिल होकर अपनी बात रखें.
एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय छपरा में शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे.
