सारण पुलिस लाइन में साप्ताहिक लाइन डे, एसएसपी विनीत कुमार ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं

Saran News: सारण पुलिस केंद्र में एसएसपी विनीत कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक लाइन डे का आयोजन हुआ. इस दौरान पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए.

Saran News: पुलिसकर्मियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस केंद्र, सारण में साप्ताहिक लाइन डे के तहत 'सस्तीका' एवं अनुरोध कक्ष का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार ने की.

व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं सुनीं

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने विभिन्न शाखाओं से पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की व्यक्तिगत, विभागीय तथा सेवा संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले का शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

समयबद्ध समाधान से बढ़ता है मनोबल : एसएसपी

एसएसपी विनीत कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे अधिक प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पाते हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों पर अनावश्यक विलंब न किया जाए और नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

नियमित रूप से आयोजित होता है साप्ताहिक लाइन डे

पुलिस प्रशासन के अनुसार, पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार का साप्ताहिक लाइन डे नियमित रूप से आयोजित किया जाता है. इसका उद्देश्य विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस बल का मनोबल मजबूत करना है.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md Ayub

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >