Saran News : श्रावणी मेला पर छपरा होकर देवघर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

Saran News : श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए छपरा होते हुए देवघर तक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जायेगा.

छपरा. श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए छपरा होते हुए देवघर तक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जायेगा. उक्त जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने दिया. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन नौ जुलाई से 11 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी. ट्रेन बढ़नी से खुल कर देवरिया, सिवान और छपरा होते हुए देवघर तक जाएगी. वहीं इसी रास्ते से पुनः वापस भी होगी. श्री कुमार ने बताया कि 05027 बढ़नी से शाम 5.30 बजे प्रस्थान कर शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, गोरखपुर, चौरीचौरा, देवरिया सदर, भटनी, मैरवा, सीवान, एकमा होते हुए रात के 12.15 में छपरा पहुंचेगी. यहां से खुल कर दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, देसरी, शाहपुर पटोरी, बछवारा से, बरौनी, बेगुसराय, साहिबपुर कमाल, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर, बरहट तथा बांका होते हुए दोपहर एक बजे देवघर पहुंचेगी. वापसी यात्रा में 05028 देवघर शाम 6.45 बजे खुलकर उसी रास्ते से होते हुए अगले दिन सुबह 5.10 बजे छपरा और 12.30 बजे बढ़नी पहुंचेगी. इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 07 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >