सारण में 19 से 21 अगस्त तक लगेगा सोलर मेला, घरों की छत पर सोलर लगाने के लिए होंगे आवेदन

PM Surya Ghar Yojana: सारण जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 19 से 21 अगस्त तक विशेष सोलर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में रूफटॉप सोलर लगाने के इच्छुक लोग आवेदन कर सकेंगे और सरकारी सहायता व फायदों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

PM Surya Ghar Yojana: सारण जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर 19 से 21 अगस्त तक सभी प्रखंडों में विशेष सोलर मेला लगाया जाएगा. जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में लोगों को रूफटॉप सोलर लगाने के लिए आवेदन की सुविधा मिलेगी. साथ ही योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता और सोलर पैनल से होने वाले फायदे की जानकारी भी दी जाएगी.

प्रखंड स्तर पर लोगों को मिलेगी सुविधा

विशेष सोलर मेले का आयोजन प्रखंड स्तर पर किया जाएगा. शिविर में पहुंचने वाले लोगों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी. इच्छुक परिवार योजना के लिए आवेदन भी कर सकेंगे. अधिकारियों और संबंधित कर्मियों की ओर से लोगों को सोलर संयंत्र लगाने से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी.

सोलर लगाने पर मिलेगी सरकारी सहायता

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से वित्तीय सहायता का प्रावधान है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार एक किलोवाट क्षमता का सोलर संयंत्र लगाने पर कुल 40 हजार रुपये और दो किलोवाट के संयंत्र पर 80 हजार रुपये तक की सहायता मिल सकती है.

बिजली खर्च कम करने में मदद

रूफटॉप सोलर लगाने से घरेलू बिजली की जरूरत का एक हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा किया जा सकता है. इससे बिजली बिल में कमी आने के साथ परिवारों को वैकल्पिक ऊर्जा का स्रोत भी मिलेगा. सोलर मेले में लोगों को इसी योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं और प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी.

शिविर में पहुंचने की अपील

जिला प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गयी है कि वे अपने प्रखंड में आयोजित होने वाले विशेष सोलर मेले में पहुंचकर योजना की जानकारी लें. इच्छुक लोग आवेदन प्रक्रिया और सरकारी सहायता से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >