गैस रिसाव से लगी आग में एक ही परिवार के छह लोग झुलसे, दो की हालत नाजुक

मढ़ौरा थाना क्षेत्र के वाजिद भोरहा गांव में शुक्रवार की शाम गैस रिसाव के कारण लगी आग में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

छपरा. मढ़ौरा थाना क्षेत्र के वाजिद भोरहा गांव में शुक्रवार की शाम गैस रिसाव के कारण लगी आग में एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों में उमाशंकर सिंह, नागेंद्र सिंह, राजवीर पटेल, उमा देवी, बबलू कुमार राय और धनंजय कुमार शामिल हैं. बताया जाता है कि शाम के समय घर में भोजन बनाने की तैयारी चल रही थी. जैसे ही परिवार के एक सदस्य ने गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस की तिल्ली जलाई, अचानक सिलिंडर से रिस रही गैस ने आग पकड़ ली.देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटों में घर के सभी सदस्य झुलस गए और घर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया. आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि सभी मरीजों को गंभीर झुलसन हुई है, जिनमें दो की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. गांव में इस हादसे के बाद अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >