सारण के पानापुर में 12 मार्च 2027 से शुरू होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, भूमि पूजन एवं धर्मध्वज का हुआ आरोहण

पानापुर के भोरहा मठिया परिसर में आगामी श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए भूमि पूजन एवं धर्मध्वज का आरोहण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ. 12 मार्च 2027 से शुरू होने वाले इस सात दिवसीय महायज्ञ के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है.

Saran Panapur Mahayagya : पानापुर प्रखंड के भोरहा मठिया परिसर में अगले वर्ष आयोजित होनेवाले सात दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के लिए भूमिपूजन एवं धर्मध्वज का आरोहण वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ किया गया. सर्वप्रथम गाजे बाजे के साथ धर्मध्वज का नगर परिभ्रमण कराया गया एवं उसके बाद पंडित अखिलेश शर्मा एवं वेदप्रकाश तिवारी द्वारा उद्घोषित मन्त्रोच्चार के बीच भूमिपूजन एवं धर्मध्वज का आरोहण किया गया.

ध्वजारोहण के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. ध्वजारोहण के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास की लहर दौड़ गई है. चन्द्रमा दास की देखरेख में आयोजित होनेवाले इस महायज्ञ के लिए 12 मार्च 2027 की तिथि निर्धारित की गयी है.

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि धर्मध्वज का आरोहण यज्ञ की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि अगले वर्ष 11 मार्च को जलभरी की जायेगी वहीं 12 मार्च से सात दिवसीय यज्ञ की विधिवत शुरुआत होगी.

इस मौके पर जयप्रकाश पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो, शिवजी राय, अशर्फी पांडेय, पप्पू राय, अशोक सिंह, बालमुकुंद पांडेय, नंदू मिस्त्री सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नागेंद्र ओझा

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >