सारण: बनियापुर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

बनियापुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों के साथ भक्तों ने प्रभु कृष्ण के संदेशों को आत्मसात किया।

Saran News : गोकुल में है जिनका वास, गोपियों संग जो करे रास, देवकी-यशोदा जिनकी मैया, ऐसे हमारे किशन कन्हैया” के जयघोष से शुक्रवार को बनियापुर प्रखंड का माहौल भक्तिमय हो गया. प्रखंड के लगभग सभी इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया. कई गांवों में पूरे दिन धार्मिक आयोजन चलते रहे और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की.

साधु-संतों के सानिध्य में श्रीकृष्ण लीला की हुई व्याख्या

जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. साधु-संतों के सानिध्य में भक्तों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं, उनके अलग-अलग स्वरूपों और गुणों की चर्चा सुनी. इस दौरान श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए जीवन संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया.

पेड़ों पर झूला डालकर युवक-युवतियों ने उठाया आनंद

व्रत और जन्माष्टमी उत्सव को लेकर कई जगहों पर युवक-युवतियों ने पेड़ों पर झूले लगाए. दिनभर झूला झूलने का दौर चलता रहा. गांवों में धार्मिक उत्साह के साथ पारंपरिक उल्लास भी देखने को मिला.

बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, फलों की दुकानों पर उमड़ी भीड़

जन्माष्टमी को लेकर बनियापुर के बाजारों में भी अन्य दिनों की तुलना में काफी चहल-पहल रही. सबसे अधिक भीड़ फलों की दुकानों पर देखने को मिली. व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने सेब, खीरा, अमरूद, शकरकंद समेत अन्य फलाहारी सामग्री की जमकर खरीदारी की. इससे फल विक्रेताओं के कारोबार में भी तेजी देखने को मिली.

अष्टमी पर सजी फल की दुकानें,खरीददारी करते लोग। | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mantu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >