Saran News : बाइक को बचाने में स्कार्पियो पेड़ से टकराई, चार लोग घायल

Saran News : . छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर पियानो पोखरा के समीप सोमवार को सामने से आ रही एक बाइक को बचाने की कोशिश में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई.

दाउदपुर(मांझी). छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर पियानो पोखरा के समीप सोमवार को सामने से आ रही एक बाइक को बचाने की कोशिश में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसे में मांझी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज नसीरा के मुखियापति उदय सागर राम समेत उनके चार सहयोगी घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये. हादसे के समय मुखियापति अपने सहयोगियों के साथ छपरा जा रहे थे. उसी दौरान पियानो पोखरा के पास सामने से अचानक एक बाइक आ गयी, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और स्कार्पियो सड़क किनारे एक शीशम के पेड़ से टकरा गयी. घटना की जानकारी मिलते ही दाउदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा. स्कार्पियो में बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल तो नहीं हुए, लेकिन हल्की चोटें आईं. मुखियापति उदय सागर राम ने बताया कि सभी लोग फिलहाल सुरक्षित हैं और अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर हैं. पुलिस ने हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >