सारण में अपराध नियंत्रण को लेकर सुपर पेट्रोलिंग, छह जोन में बांटकर हुई रात्रि गश्ती

सारण जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस ने नई पहल की है। पूरे जिले को छह जोन में बांटकर रात में सुपर पेट्रोलिंग और कड़ी निगरानी शुरू की गई है।

छपरा जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने रात्रि गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाया है. वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर पूरे सारण जिले को छह जोन में बांटकर प्रतिदिन रात में सुपर पेट्रोलिंग शुरू की गयी है. इसके तहत पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने जोन में आने वाले थाना क्षेत्रों में रात के समय लगातार भ्रमणशील रहेंगे.

हर जोन में पुलिस पदाधिकारी करेंगे निगरानी

रात्रि सुपर पेट्रोलिंग के लिए तैनात पुलिस पदाधिकारी निर्धारित जोन के थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति का जायजा लेंगे. इस दौरान रात्रि गश्ती, संवेदनशील स्थानों की निगरानी और थाना पुलिस की सक्रियता की जांच की जाएगी. व्यवस्था का उद्देश्य रात के समय पुलिस की मौजूदगी को और मजबूत करना है.

संदिग्धों और वाहनों की होगी जांच

सुपर पेट्रोलिंग के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच पर भी जोर दिया जाएगा. संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी. किसी भी आपराधिक घटना या सूचना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है.

अपराधियों में भय, लोगों में सुरक्षा का भरोसा

वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर शुरू की गयी इस विशेष व्यवस्था का मकसद रात के समय पुलिस की सक्रियता बढ़ाना है, ताकि अपराधियों में भय और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो. पुलिस अधिकारी संबंधित थाना क्षेत्रों की रात्रि पुलिसिंग की भी निगरानी करेंगे. जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह विशेष रात्रि निगरानी व्यवस्था लगातार जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अयूब राजा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >