सारण में ट्रक ने 40 वर्षीय युवक को कुचला, मौके पर गई जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-331 किया जाम

Saran Road Accident: सारण के जलालपुर में ट्रक की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-331 जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की.

Saran Road Accident: सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई. छपरा-बनियापुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने एनएच-331 जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया.

ब्रह्म बाबा स्थान के पास हुआ दर्दनाक हादसा

हादसा मंगलवार रात करीब 9 बजे छपरा-बनियापुर मुख्य पथ पर सक्कडी बाजार से कुछ दूरी पर स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के समीप हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान सक्कडी गांव निवासी भुनेश्वर पांडेय के 40 वर्षीय पुत्र उदय कुमार पांडेय के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद माहौल गमगीन हो गया.

आक्रोशित लोगों ने एनएच-331 किया जाम

हादसे से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने शव को एनएच-331 पर रखकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.

अवैध पार्किंग को बताया हादसों की वजह

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रकों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण सड़क किनारे भारी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है. लोगों का कहना है कि इससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान हमेशा जोखिम में बनी रहती है.

सारण की खबरें एक क्लिक में यहां पढ़ें

मुआवजा और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग

प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने, दोषी ट्रक चालक की गिरफ्तारी करने और सारण एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलने पर जलालपुर अंचलाधिकारी अभिनाश कुमार और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे.

देर से पहुंची प्रशासनिक टीम, बढ़ा लोगों का आक्रोश

अधिकारी लोगों को समझाने और सड़क जाम समाप्त कराने का प्रयास करते रहे. ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद प्रशासनिक टीम करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची. इसी कारण लोगों का आक्रोश और बढ़ गया तथा प्रदर्शन तेज हो गया.

Also Read: आज से नियमित चलेगी छपरा-आनंद विहार एक्सप्रेस, रात 8.50 होगी रवाना, देखें टाइमिंग, रूट और स्टॉपेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >