सारण को मिल सकती है कई रेल सौगात, विधायक की मांगों पर रेल मंत्रालय ने शुरू की पहल

Saran Rail Projects : सारण जिले की रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्री सुविधाओं में सुधार को लेकर विधायक छोटी कुमारी की पहल रंग लाती दिख रही है. रेल मंत्रालय ने उनके द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए सभी प्रस्तावों की जांच शुरू कर दी है.

Saran Rail Projects : सारण जिले की रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्री सुविधाओं में सुधार को लेकर विधायक छोटी कुमारी की पहल रंग लाती दिख रही है. रेल मंत्रालय ने उनके द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए सभी प्रस्तावों की जांच शुरू कर दी है. मंत्रालय ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा भी दिया है.

रेल मंत्री को सौंपा था मांगों का विस्तृत ज्ञापन

विधायक छोटी कुमारी ने हाल ही में रेल मंत्री से मुलाकात कर सारण और छपरा क्षेत्र की रेल परियोजनाओं तथा यात्री सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों का ज्ञापन सौंपा था. रेल मंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्र में बताया गया है कि सभी प्रस्तावों का परीक्षण किया जा रहा है और जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Saran News: छपरा-पटना ऑफिस टाइम ट्रेन की उठाई मांग

विधायक ने छपरा और पटना के बीच कार्यालय समय में नियमित ट्रेन चलाने की मांग प्रमुखता से उठाई. उन्होंने बताया कि यह मुद्दा बिहार विधानसभा में भी उठाया जा चुका है ताकि दैनिक यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

छपरा-लखनऊ ट्रेन से लेकर अमृत भारत स्टेशन तक की मांग

ज्ञापन में छपरा-लखनऊ रेल सेवा के पुनः संचालन, छपरा जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने, छपरा ग्रामीण और छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन के विकास की मांग भी की गई है. इसके अलावा बाबा हरिहरनाथ धाम के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने का भी अनुरोध किया गया है.

आरओबी, अंडरपास और सिग्नल सुधार पर भी जोर

विधायक ने श्यामचक में आरओबी विस्तार, विभिन्न रेलवे फाटकों पर अंडरपास एवं फ्लाईओवर निर्माण तथा ब्रह्मपुर रेलवे ढाला संख्या-53 पर सिग्नल व्यवस्था में सुधार की भी मांग की है. उनका कहना है कि इन कार्यों से यात्रियों की सुरक्षा और आवागमन दोनों बेहतर होंगे.

जनता को बेहतर रेल सुविधाएं दिलाने का भरोसा

रेल मंत्रालय के सकारात्मक जवाब पर विधायक छोटी कुमारी ने आभार जताया. उन्होंने कहा कि सारण की जनता को आधुनिक और बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा और सभी लंबित मांगों को पूरा कराने की दिशा में वे निरंतर प्रयास करती रहेंगी.

Also Read : छपरा से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन शुरू, रेल मंत्री बोले-बिहार में रेलवे को हर साल 10 हजार करोड़ दे रहे हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >