ऑपरेशन मुस्कान के तहत सारण पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल, लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

सारण पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत कई थानों की संयुक्त कार्रवाई से खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं. अपना कीमती सामान वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस के प्रयासों की सराहना की.

Saran News : छपरा पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत सारण पुलिस ने खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की.

कई थानों की संयुक्त कार्रवाई से बरामद हुए मोबाइल

अभियान के तहत मुफस्सिल, सहाजीतपुर, पानापुर, भेल्दी और हरिहरनाथ थाना पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए कई खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए. सत्यापन के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए. अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए सारण पुलिस का आभार जताया. कई लोगों ने कहा कि उन्हें मोबाइल मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, लेकिन पुलिस की पहल ने उनका विश्वास और मजबूत कर दिया.

मोबाइल गुम होने पर तुरंत दें सूचना : एसपी

पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने कहा कि 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत खोए हुए मोबाइल और अन्य सामान की बरामदगी का अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल संबंधित थाना या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर सूचना दें, ताकि तकनीकी सहायता से उसे बरामद कर वास्तविक मालिक तक पहुंचाया जा सके.

जनता की संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध पुलिस

एसपी ने कहा कि सारण पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं के समाधान और उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए भी पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md Ayub

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >