नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ संपन्न, श्रद्धालुओं ने किया मूर्ति विसर्जन

Saran News : यज्ञ कमिटी ने श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए दिया धन्यवाद

Saran News (मनोज कुमार) : सारण जिले के तरैया प्रखंड के नेवारी बाजार पर नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ में स्थापित विभिन्न देवी – देवताओं की दार्शनिक मूर्तियों का बुधवार को विधिवत पूजा अर्चना के यज्ञ कमिटी के द्वारा बैंड – बाजे व डीजे के साथ विसर्जन किया गया. यज्ञ कमिटी के संरक्षक मुखिया मुकेश कुमार यादव ने बताया कि श्रीरुद्र महायज्ञ के सफल संचालन के पश्चात मूर्तियों का विसर्जन किया गया. यज्ञ स्थल से विभिन्न गाड़ियों व ट्रैक्टर पर देवी – देवताओं की मूर्तियों को रखकर डीजे के साथ श्रद्धालु भक्तों ने पानापुर प्रखंड के धर्मिक तीर्थस्थल गंडक नदी तट मथुरा धाम पहुंचे.

गंडक तट पर जयकारों के बीच हुआ मूर्ति विसर्जन

जहां गंडक नदी में मूर्तियों का विसर्जन किया गया. यज्ञ कमिटी ने यज्ञ के सफल संचालन व समापन को लेकर नेवारी व आसपास के अन्य गांवों के ग्रामीणों व युवाओं के श्रद्धा भक्ति के साथ सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है.

Also Read : Saran News : आपाची और स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >