Saran News : अपराजिताओं के सम्मान समारोह में गूंजा तालियों का शोर

Saran News : छपरा कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा की महिलाओं का हुआ सम्मान

Saran News (प्रभात किरण हिमांशु) : मंगलवार की शाम छपरा शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में जिले की अपराजिताओं को सम्मानित किया गया. समाज के विविध क्षेत्रों में अपना यशस्वी योगदान देकर प्रेरणा स्त्रोत बन चुकी महिलाएं सम्मानित होकर काफी अभिभूत नजर आयीं. अपराजिताओं का सम्मान होने के उपरांत देश के मशहूर कॉमेडियन एहसान कुरैशी तथा गायिका नम्रता दास की जोड़ी ने अपने प्रस्तुति से लोगों को रोमांचित कर दिया. एहसान कुरैशी ने कॉमेडी के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया. उधर नम्रता दास ने भी बॉलीवुड के विभिन्न गानों से सभागार में मौजूद लोगों को रोमांचित होने पर मजबूर कर दिया.

सांस्कृतिक संध्या का संगम, देर रात तक चला कार्यक्रम

शाम 6.30 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम की महफिल कुछ इस तरह सजी की देर रात लगभग साढ़े दस बजे तक अतिथि व दर्शक इस सार्थक आयोजन की अभिव्यक्ति से स्वयं को आनंदित करते रहे. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो परमेन्द्र कुमार वाजपायी, पूर्व मंत्री व मढौरा विधायक जितेंद्र कुमार राय, छपरा की विधायक छोटी कुमारी, वरीय राजद नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद विकल, सम्राट अशोक विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह मीडिया प्रभारी राजेश कुशवाहा, राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश कुमार यादव, धर्मेंद्र साह, चिकित्सक डॉ राजेश रंजन, समाजसेवी संजीव चौधरी, जदयू नेता अजय कुमार आदि कार्यक्रम का हिस्सा बने.

विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को मिला सम्मान

प्रभात खबर के इस आयोजन में बिहार राज्य एथलेटिक्स फेडरेशन की टेक्निकल अधिकारी तथा गोपालगंज डायट में स्वास्थ्य एवं शारीरिक व्याख्याता के रूप में कार्यरत डॉ रंजीता प्रियदर्शनी, यूपी के जौनपुर स्थित सिंगरामऊ राजघराने की बहू तथा सारण जिले की एकमा की बेटी समाजसेवी डॉक्टर अंजु सिंह, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर निभा कुमारी, रिविलगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष व समाजसेवी अमिता यादव, लेखिका एवं भोजपुरी संस्कृति की सक्रिय संवाहक राजनंदिनी, किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट प्रियंका कुमारी, हिंदी व भोजपुरी फिल्मों की कलाकार वैष्णवी, सामाजिक कार्यकर्ता भारती कुमारी, दो बार का बेस्ट टीचर अवार्ड प्राप्त कर चुकी अंजली कुमारी तथा निःशुल्क योग व शारीरिक शिक्षा का प्रशिक्षण देने वाली छात्र सलोनी को सम्मानित किया गया.

अपराजिताओं सम्मान समारोह में राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों की सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम के मेन स्पॉन्सर के रूप में वास्तु विहार एक विश्व स्तरीय टाउनशिप की अहम भूमिका रही. को-स्पॉन्सर के रूप में शहर के प्रसिद्ध बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी आर्या कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर व सम्राट अशोक विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह मीडिया प्रभारी राजेश कुशवाहा की सराहनीय भूमिका रही. जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव आचार्य डॉक्टर राहुल परमार तथा सुश्रुत ऑर्थो हॉस्पिटल छपरा के हड्डी, जोड़ व नस रोग स्पेशलिस्ट डॉक्टर अमरेश कुमार एसोसिएट स्पॉन्सर के रूप में शामिल रहे. कार्यक्रम के अन्य प्रमुख सहयोगियों में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व राजद नेता मुकेश कुमार यादव सोनू, राजद नेता व पूर्व प्रत्याशी छपरा विधानसभा सुनील राय, समाजसेवी सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुशांत कुमार सिंह, कुमार हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर दहियांवा महमूद चौक के डॉ सजल कुमार, समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी मनोरपुर पंचायत झखरी अमनौर के शैलेंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, भाजपा के जिला प्रवक्ता व पूर्व महानगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, गुरुकुल पब्लिक स्कूल एकमा के निदेशक रत्न सिंह तथा हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के रूप में होटल अमितांश शामिल रहे.

एहसान कुरैशी की कॉमेडी और नम्रता दास के गीतों ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक

प्रेक्षा गृह में मंगलवार की शाम आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह में हास्य कलाकार एहसान कुरैशी और चर्चित गायिका नम्रता दास ने ठहाकों और सुरों की ऐसी महफिल जमायी की देर रात तक श्रोता इसमें डुबकी लगाते रहे. कलाकारों ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को अभिभूत कर दिया. कार्यक्रम की पहली कड़ी में जिले की वैसी महिलाएं जिन्होंने अथक प्रयासों के माध्यम से समाज में गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त किया है. उन्हें अपराजिता सम्मान से नवाजा गया. वहीं दूसरे सत्र में स्टैंड अप कॉमेडियन एहसान कुरैशी तथा सिंगर नम्रता दास की प्रस्तुति ने समां बांधा. कई बार दर्शकों ने कॉमेडियन एहसान कुरैशी से वंस मोर की भी मांग की. सुरीले गीतों की संगीतमय प्रस्तुति पर दर्शक झूमते भी नजर आये. तालियों की गड़गड़ाहट से प्रेक्षा गृह का पूरा सभागार गूंजता रहा. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहरवासियों में भी काफी उत्साह दिखा. आयोजन के प्रति लोगों की उत्सुकता ऐसी थी कि कार्यक्रम शुरू होने के काफी देर पहले से लोग सभागार में पहुंचने लगे थे. शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, खेल, साहित्य आदि क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली महिलाओं के सम्मान के साथ हास्य व्यंग व गायकी की मंचीय प्रस्तुति की लोगों ने काफी प्रशंसा की.

Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >